नहीं बनेगी कल्पना चावला की बायोपिक, प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म मे छाए संकट के बादल

प्रियंका चोपड़ा इन दिनो हॉलीवुड से बॉलीवुड लौटने की तैयारी कर रही है। बता दें कि वो सलमान खान स्टारर फिल्म भारत से बॉलीवुड फिल्मों में कमबैक कर रही है। कल्पना चावला के जीवन पर बनने वाली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली थी पर लगता है कि अब ये मामला अधर में ही लटक जाएगा।

बता दे कि एक रिपोर्ट में पता चला है कि इसका कारण है कल्पना चावला के पति जो कि नहीं चाहते है कि उनके जीवन में फिल्म बनें। उन्होने इसके राइट्स देने से मना कर दिया है। बता दें अंतरिक्ष यात्री के जीवन पर बनने वाली फिल्म को प्रिया मिश्रा निर्देशित करने वाली थी और काफी समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

priyanka chopra, प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि इस सिलसिले मे वो कई कल्पना चावला के पिता से भी मिली थी और उस बारे में बात भी की थी। कल्पना चावला के पिता उनको पहले की कई घटनाओं के बारे में भी बता चुके थे।

सुनने मे आया था कि कल्पना के पिता ने इस फिल्म को बनाने के लिए उनसे सौदा भी किया था। बता दे कि इस मामले में अब उनके पिता कोई भी फैसला नहीं ले सकते क्योंकि वो शादीशुदा थी और उनकी मौते के बाद कल्पना की सारी संपत्ति उनके पति हैरिसन के नाम कर दी गई थी।

इसलिए उनको ही ये फेसला लेना था कि वो इसके राइट्स बेचेंगे या नहीं। हालांकि उनके पिता भी इस बात की अनुमति दे सकते है पर हैरिसन की मदद के बिना उनके लाइफ के हर इंसिडेंट जान पाना बेहद मुश्किल होगा जिस कारण प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म अब मुसीबतों में घिरी हुई नजर आ रही है।

कल्पना चावला की बात करें तो पहली भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री थी जो कि अंतरिक्ष गई थी। बता दें कि अंतरिक्ष यात्रा से वापस लौट रहे वो उनके 6 साथियों की रास्ते मे विस्फोट से मौत हो गई थी।

कल्पना चावला ने अंतरिक्ष में 31 दिन, 14 घंटे और 54 मिनट बिताए थे। बता दे कि इस फिल्म के लिए कल्पना के रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया था।

जो कि काफी बेहतरीन अभिनेत्री है। अब इस फिल्म का अंजाम क्या होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X