फूल-सी है कल्की : कैटरीना

वह तो मेरे लिए फूल जैसी बच्ची है। कैटरीना ने कहा कि कल्की ऐसी अदाकारा नहीं हैं, जो हर फ्रेम में न रहने पर किसी तरह की शिकायत करें। वह एक अलग तरह की अदाकारा हैं और सही तरीके से अपना काम करना जानती हैं। अगर उन्हें फिल्म के मेकर्स के साथ कोई दिक्कत होती तो वह जोया की अगली फिल्म में काम क्यों करतीं।
यह भी तो सोचनेवाली बात है न। मैंने भी राजनीति में कई पुरुष किरदारों के बीच अकेली महिला किरदार की भूमिका निभाई थी। मुझे भी फिल्म में कुछ दृश्य ही मिल पाये थे। सो, मैंने भी तो उस तरह के किरदारों को निभाया है न। मैं मानती हूं कि हर नायिका अपने तरीके से जिंदगी जीना चाहती है। और कल्की उनमें से एक हैं। वे प्रोमोशन इवेंट में इसलिए नहीं रही, क्योंकि उनके पास वक्त की कमी है। इसे किसी और अफवाह की तरह नहीं लेना चाहिए।
; काल्की कोचलिन कैटरीना कैफ जिंदगी ना मिलेगी दोबारा kalki koechlin katrina kaif zindagi na milegi dobara


Click it and Unblock the Notifications