'एक्स हसबैंड को किसी और के साथ देखना..' तलाक के सालों बाद छलका Kalki Koechlin का दर्द, कही ये बात..

Kalki Koechlin

Kalki Koechlin Anurag Kashyap- कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप के रिश्ते के बारे में भला कौन नहीं जानता है। लंबे अफेयर के बाद दोनों ने शादी की थी लेकिन कुछ समय के बाद अलग हो गए थे। अब अनुराग कश्यप ने किसी दूसरे को अपना हमसफर बना लिया है।

इसको लेकर अब कल्कि का दर्द छलका है और उन्होने एक्स हसबैंड को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि हैरान करने वाला है। कल्कि ने हाल ही में कहा था कि अपने एक्स पति को किसी दूसरे के साथ देखने काफी तकलीफ देने वाला होता है इसके बाद से अभिनेत्री को लेकर चर्चा है लेकिन किसी तरह का रिएक्शन फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की तरफ से नहीं आया है।

कल्कि कोचलिन का छलका दर्द

कल्कि इस दौरान एक इंटरव्यू के दौरान बातें कर रहीं थीं। उन्होने कहा कि, "तलाक होने के बाद शुरुआती कुछ साल काफी तकलीफ देने वाले थे। हमें एक-दूसरे की ज़िंदगी से दूर रहना पड़ा था और एक दूसरे के किसी और के साथ देखना काफी दुखद था। ये जो यादें होती हैं वो बहुत जोरदार होती हैं।''

कल्कि कोचलिन ने ये भी कहा कि इस दर्द से निकलकर सामने आने में उनको कई साल लग गए। बता दे कि कल्कि के मां बाप ने भी तलाक लिया था इससे उबरने में उनको समय लगा था। हालांकि हाल में वो अनुराग कश्यप की बेटी की शादी में शामिल हुईं थीं और अब दोनों के बीच कड़वाहट खत्म हो चुकी है।

कल्कि कोचलिन काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और तलाक के बाद वो इंड्स्ट्री से काफी दूर हो गईं थीं। फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था और इस फिल्म में वो अभय देओल के अपोजिट नजर आईं थीं। देखने वाली बात होगी कि वो कब वापसी करती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kalki koechlin anurag kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X