शादी से पहले कल्कि कोचलिन ने दिया बेटी को जन्म- सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
गली बॉय में शानदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री कल्कि कोचलिन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि कल्कि कोचलिन ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। हालांकि कल्कि ने अभी तक शादी नहीं की है। बेटी होने की बात खुद कल्कि ने सोशल मीडिया पर लिखी है और एक तस्वीर भी साझा की है। कल्कि ने लिखा, प्लीज स्वागत कीजिए Sappho का। सैफो 9 महीने एक मोमोज की तरह रैप होकर मेरे यूट्रस में रही है। अब उसे कुछ स्पेस देना चाहिए।
आप सभी की शुभकामनाओं और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बहुत शुक्रिया। बता दें कि कल्कि कोचलिन काफी समय से बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ रिलेशन में हैं। कुछ समय पहले ही उनकी कुछ तस्वीरें नजर आई थीं और उन्होने प्रेगनेंसी के दौरान कुछ फोटो शूट भी करवाए थे।

कल्कि कोचलिन एक शानदार अभिनेत्री हैं और कई फिल्मों में अपने दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। बता दें कि उन्होने डिलिवरी के पहले ये इच्छा जाहिर की थी कि वो वाटर बर्थ के जरिए बच्चा पैदा करना चाहती हैं।
अब उनकी बेटी की पहली कब नजर आती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। कल्कि कोचलिन ने शादी के लिए अपने राय रखी थी और कहा था कि वो लोग अभी शादी लेकर बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











