अनुराग कश्यप से तलाक लेने के बाद कल्कि कोचलिन ने खाई थी दर-दर की ठोकरें, बोलीं- मैं फेमस थी...

Kalki Koechlin On Divorce With Anurag Kashyap: कल्कि कोचलिन बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के साथ में शादी की थी। साल 2013 में 2 साल की शादी उनकी टूट गई। वैसे तो एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन जब उनका तलाक हुआ तो एक सिंगल वूमेन होने की वजह से उनको मुंबई में घर किराए पर नहीं दिया जा रहा था।
AfterHours with All About Eve के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कल्कि कोचलिन ने तलाक के कारण आने वाली समस्याओं के बारे में खुलकर बात की। बता दे कि ये वो समय था जब एक्ट्रेस ने बैक टू बैक दो हिट फिल्में दी थी। इस लिस्ट में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और ये जवानी है दीवानी भी शामिल है।
कल्कि कोचलिन तब हर किसी की नजर में भी आ गई थी और एक मशहूर सेलिब्रिटी भी थी। लेकिन इसके बावजूद भी उनको मुंबई में किराए परघर लेने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि "एक अकेली महिला होने की वजह से कोई भी उनको मुंबई में किराए पर घर नहीं दे रहा था।"
कल्कि कोचलिन ने इस पर कहा कि "तब मैं काफी फेमस भी थी और लोग मेरे साथ में सेल्फी भी लेना चाहते थे। खान की कोई भी मुझे घर देने को राजी नहीं था।" कल्कि कोचलिन ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म के तुरंत बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। साथ ही 2011 में शादी कर ली।
हालांकि साल 2013 में कल्कि कोचलिन ने अनुराग कश्यप से तलाक ले लिया था और फिर साल 2019 में इजरायली बॉयफ्रेंड हर्ष बर्ग के साथ में अपनी प्रेगनेंसी का भी ऐलान कर दिया।साल 2020 में एक्ट्रेस ने बेटी को भी जन्म दिया। कल्कि को 2023 में खो गए हम कहां में भी देखा जा चुका है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। सैम बहादुर फिल्म में भी उनका एक आइटम नंबर था।


Click it and Unblock the Notifications











