खानों के साथ काम करना चाहती हैं कल्कि कोचलीन
कल्कि कोचलीन की फिल्म मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। कल्कि कोचलीन को भी फिल्म में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए काफी सराहा जा रहा है।

आमिर खान ने भी मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ को काफी सपोर्ट किया और साथ ही कल्कि कोचलीन को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए ढेर सारी बधाईयां दीं। कल्कि का कहना है कि अगर मौका मिले तो वो आमिर खान के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करना चाहेंग।
कल्कि ने फिल्मीबीट के साथ बातचीत के दौरान कहा "मैं चाहती हूं कि आमिर खान, फराह खान और जो भी लोग मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ से प्रभावित हुए हैं वो मुझे अपनी फिल्म में कास्ट करें।" कल्कि फिल्हाल लव अफेयर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और साथ ही कुछ प्ले भी कर रही हैं।
इंटरव्यू के दौरान कल्कि ने ये भी कहा कि मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ जैसी फिल्मों को स्टार्स का सपोर्ट मिलेगा तो ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल होंगी और बाकी निर्देशकों को इस तरह की फिल्मों को बनाने में इंटरेस्ट जागेगा। ऐसी फिल्में और बनेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











