Kalki Koechlin के बच्चा पैदा करने पर लोगों ने उन्हें कहा 'चुड़ैल', बिना अस्पताल गए ऐसे दिया थे बेटी को जन्म

Kalki Koechlin

Kalki Koechlin On Water Birth: एक्ट्रेस और राइटर कल्कि केकलां, किसी भी मुद्दे पर बोलने से पहले जरा भी नहीं हिचकिचातीं। वो अपनी बात खुलकर कहती हैं। फिर चाहे वो अपनी पेग्नेंसी के बारे में हो या फिर अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में। उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्होंने अलग तरीके से अपनी बच्ची को जन्म देने का फैसला किया था।

कल्कि ने वॉटरबर्थ को किया सपोर्ट

कल्कि की बेटी का जन्म 7 फरवरी, 2020 को हुआ था और कल्कि ने अपनी बेटी वॉटरबर्थ के जरिए पैदा किया था। कंटेंट क्रिएटर अलीना डाइसेक्ट्स के साथ बातचीत में, कल्कि ने वॉटरबर्थ को अपना मजबूत सपोर्ट दिया। कल्कि ने बताया कि वॉटरबर्थ मां और बच्चे दोनों के लिए काफी आसान है।

वॉटरबर्थ के बताए फायदे

कल्कि ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए कहा- "वॉटरबर्थ के बारे में लोगों को पता होना चाहिए, इससे बच्चों को कम चोट लगने के आसार होते हैं और उन्हें इंफेक्शन भी कम होता है। मांओं के लिए भी इस प्रोसेस के जरिए रिकवरी प्रोसेस आसान हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना ​​है कि नैचुरल बर्थ के लिए यह प्रोटोकॉल होना चाहिए।"

लोगों को कहा चुड़ैल

वॉटरबर्थ से जुड़े पॉजिटिव रिजल्ट के बावजूद, कल्कि ने माना कि यह कई जगहों पर ये अब भी नॉर्मल नहीं है। उन्होंने कहा- "कुछ लोग आज भी इसे एक कलंक मानते हैं" उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस पद्धति को अजीब मानते हैं या इसे किसी कल्ट से जोड़कर देखते हैं या इसे "चुड़ैल प्रथा" भी कहते हैं। उन्होंने बताया कि यह मानसिकता काफी हद तक जागरूकता की कमी की वजह से ही है।

17 घंटे तक झेली प्रसव पीड़ा

उन्होंने प्रेग्नेंसी को याद करते हुए कल्कि ने कहा- "मैं 17 घंटे तक प्रसव पीड़ा में रही। आखिरकार, मैं थक गई थी और मैंने उनसे रिक्वेस्ट की कि वे किसी भी तरह से बच्चे को बाहर निकाल दें। लेकिन वे मेरे साथ रहे, मेरा हौसला बढ़ाया और कहा- 'तुम इतनी दूर आ गई हो, अब तुम्हें नैचुरल वॉटरबर्थ देना होगा।' एक घंटे बाद, सप्पो का जन्म हुआ।"

More from Filmibeat

Read more about: kalki koechlin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X