डारेक्टर कट कहना भूल गए, कल्कि करती रहीं एक्टर को किस
एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन के साथ फिल्म शंघई की शूटिंग के दौरान अजीब सी सिचुएशन के साथ गुजरना पड़ा। दरअसल दिबाकर बनर्जी की फिल्म में कल्कि और बंगाली ऐक्टर प्रसनजीत पर फिल्माया गया किसिंग सीन इंटरनेट पर लीक हो गया है।
इस सीन से जुड़ा वाकये के बारे में दिबाकर का कहना है कि इस सीन की शूटिंग के दौरान उन्होंने दोनों ऐक्टर्स से कहा कि जब तक उन्हें कट न बोला जाए, वो किस करते रहें।
इस सीन में दिबाकर कट बोलना ही भूल गए। यह एक इंटेंस लवमेकिंग सीन है, जो पिछले दिनों ही शूट किया गया था। दिबाकर ने बताया कि मैंने सीन की शुरुआत कल्कि को करने के लिए कहा। दोनों कलाकारों ने सीन की रिहर्सल पहले ही कर ली थी। लेकिन इसके बाद भी इस सीन को शूट करना मुश्किल था।
कल्कि हर टेक के बाद दूसरे कमरे में जाकर रो रही थीं ताकि इमोशंस बाहर निकलकर आएं। किसिंग सीन देते वक्त उन्होंने प्रसेनजीत के होठों को भी काट लिया।


Click it and Unblock the Notifications











