सेट पर अंधी डायनें थे हम: काल्की
काल्की कोचलीन ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान ये पूछे जाने पर कि एक थी डायन में डायन जैसे किरदार के साथ ही ये जवानी है दीवानी फिल्म की शूटिंग करते समय आपको कैसा महसूस हुआ। दोनों ही फिल्मों में काल्की का किरदार काफी अलग अलग है। ऐसे में क्या एक किरदार से दूसरे किरदार में जाने के लिए उन्हें ज्यादा वक्त लगा। इस सवाल पर हंसते हुए काल्की कोचलीन का जवाब था कि यह तो एक्ट्रेसेस की जिंदगी का हिस्सा है। काल्की कोचलीन ने इमरान हाशमी के बारे में भी कहा कि इमरान हाशमी के साथ उन्हें किसिंग सीन देने का बहुत मन है लेकिन उन्हें मौका ही नहीं मिल पाता।
काल्की कोचलीन बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक अनुराग कश्यप की पत्नी हैं और अभी तक उन्होंने बॉलीवुड में शंघाई, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, गर्ल इन येल्लो बूट, देव डी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। काल्की कोचलीन अपने विदेशी लुक्स को लेकर भी थोड़ा चिंतित रहती हैं क्योंकि उनका मानना है कि उनके लुक्स की वजह से उनके लिए किरदारों का दायरा काफी कम हो जाता है। काल्की ने कहा कि उनके लुक्स की वजह से हर तरह का किरदार उनपर नहीं जमता। जैसे कि गांव की लड़की का किरदार मैं नहीं कर सकतीं।
काल्की कोचलीन से ये भी पूछा गया कि अनुराग कश्यप के साथ वो कोई फिल्म कर रही हैं इस वक्त। तो इसपर काल्की ने कहा कि अभी तो मैं अऩुराग के साथ कोई फिल्म नहीं कर रही हूं लेकिन अगर अनुराग 65 साल बाद भी मुझे अपनी फिल्म में साइऩ करेंगे तो मैं काफी खुश होंगी।
काल्की ने और क्या क्या कहा ये जानने के लिए पढि़ये स्लाइड।


Click it and Unblock the Notifications