Kalki Koechlin ने खोला बॉलीवुड का कच्चा-चिट्ठा, कहा- कुछ स्टार्स 1 BHK में रहते हैं और AUDI से घूमते हैं...

Kalki Koechlin

Kalki Koechlin: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। कल्कि अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी काफी हेडलाइन में रहती हैं। फिलहाल तो कल्कि ने अपने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री की चमक के पीछे दबे राज को खोलती नजर आईं। एक्ट्रेस बताती हैं। आजकल शो ऑफ काफी बढ़ गया है। कुछ स्टार्स सच में 1 BHK में रहते हैं और महंगी लग्जरी कार रखने का दिखावा करते हैं।

Aleena Dissects से बात करते हुए कल्कि कहती हैं कि कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो पब्लिक में अपनी इमेज बनाने के लिए अपनी बेसिक जरूरतों को ही पीछे छोड़ देते हैं। कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो अपनी इमेज बिल्डिंग पर बहुत अधिक पैसा खर्च कर देते हैं, लेकिन मैं कभी ऐसी कोशिश नहीं की।

कल्कि ने आगे बताया कि वह कई सालों से फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपनी स्विफ्ट कार से जाती रही हैं। कल्कि कहती हैं कि उनकी कार से ज्यादा लंबी-चौड़ी तो उनकी ड्रेस होती थी, लेकिन उसके बाद भी उन्हें कार से अंदर नहीं जाने दिया जाता था। उन्हें गेट पर ही इनवाइट कार्ड दिखाना पड़ता था और बताना पड़ता था कि ये मैं हूं। कल्कि आगे कहती हैं कि मुझे जिंदगी अपनी शर्तों पर जीनी पसंद है। मैं कोई भी अनावश्यक चीजें और गार्ड नहीं रखती और शायद इसी वजह से मेरी पहचान भी नहीं होती है, लेकिन हां, एयरपोर्ट पर जरूर सेल्फी की लाइन लग जाती है।

कल्कि से सवाल किया जाता है कि क्या सच में बॉडीगार्ड और इमेज बिल्डिंग की जरूरत होती है ? तो इसपर कल्कि कहती हैं कि कुछ हद तक होती है। क्योंकि कुछ क्रेजी लोग भी होते हैं जिनसे बचने के लिए लोग अपनी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड को हायर करते हैं। कल्कि आगे कहती हैं कि मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि मैं कितनी खुश हूं कितनी आजाद हूं। कुछ लोग ऐसे हैं जो छोटे से घर में रहते हैं, लेकिन मीटिंग्स के लिए Audi और BMW में जाते हैं। मैं ऐसा नहीं कर सकती। मैं पैसा घूमने में और अच्छे से रहने में खर्च करना पसंद करती हूं इस दिखावे में नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: kalki koechlin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X