काल्की और अनुराग कश्यप रहेंगे अलग अलग, नहीं लेंगे तलाक!
खबरों के अनुसार काल्की और अनुराग के बीच उस समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है जबसे हुमा कुरैशी और अनुराग कश्यप के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियों में आई थीं। एक न्यूजपेपर के अनुसार अनुराग और हुमा के बीच करीबी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। लेकिन बाद में अनुराग और हुमा दोनों ने इन खबरों को झूठा कहा और साथ ही इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। हुमा और अनुराग ने कहा कि वो लोग एक दूसरे के साथ सिर्फ काम कर रहे थे। उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।
फिल्हाल खबरें आई हैं कि काल्की कोचलीन ने अनुराग कश्यप का घर छोड़ दिया है और वो अब अपने घर पर रहने चली गयी हैं। खबरें ये भी आई थीं कि काल्की कोचलीन ने अनुराग के खिलाफ तलाक का केस भी दर्ज कराया है। लेकिन काल्की ने मीडिया से कहा हम तलाक की अर्जी नहीं दे रहे हैं। बस हम एक दूसरे से अलग रहकर कुछ वक्त अपने रिश्ते को देना चाहते हैं। काल्की ने कहा कि उनके और अनुराग के बीच कुछ बातों को लेकर तनाव चल रहा है बस इसी वजह से वो एक दूसरे से कुछ समय के लिए दूर रहना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












