काल्की ने कहा मैं मैंटल हूं लेकिन अपने पति की वजह से नहीं!
काल्की कोचलीन और डिजायनर जोड़ी ऋिद्दी सिद्धी के बीच ग्लैमर स्टाइल वीक 2013 के रैंप शो के दौरान थोड़ी मिस अंडरस्टैंडिग हो गयी और उसकी वजह इस डिजायनर जोडी़ ने काल्की को मेंटल बता दिया। खुद को मेटल कहे जाने से काल्की काफी नाराज हुई और उन्होंने सोशल नेटवर्किगं साइट के जरिये कहा कि इन दोनों ऋद्धि सिद्धी को शर्म आनी चाहिए मेरे बारे में ऐसा कहते हुए। काल्की ने कहा कि वो इतनी देर तक रैंप शो के लिए भारी गहने और कपड़े पहनकर बैठी थीं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उनके बारे में ऐसा कहा ये तो वाकई गलत है, उन्हें ऐसा नहीं करना चहिए था।
काल्की कोचलीन ने ऋद्धि सिद्धी के साथ लेक्मे फैशन वीक में भी काम किया और उसके बाद उन्होंने इस टीम के साथ ग्लैमर स्टाइल वीक 2013 के लिए भी हां की। इस शो के दौरान काल्की कोचलीन ने इस डिजायनर जोड़ी के डिजायनर कपड़ों के साथ रैप पर वॉक की और उसके साथ ही ऑडियंस के सामने एक खूबसूरत स्माइल भी पास की। रैंप वॉक के बाद काल्की कुछ मीडिया चैनल्स के साथ इंटरव्यू में इतना व्यस्त हो गयीं कि उनका ध्यान ही नहीं गया कि उन्हें डिजायनर जोड़ी के साथ रैंप पर वॉक करना था। लेकिन वो भूल गयीं। जिसकी वजह से ऋद्धी सिद्धी ने मीडिया से इंटरव्यू के दौरान काल्की पर इरिटेट होते हुए कहा कि वो थोड़ा मानसिक रुप से अस्वस्थ्य हैं क्योंकि उनकी अनुराग कश्यप के साथ शादी टूटती जा रही है।
काल्की को जब ये पता चला तो उन्होंने उस वक्त तो नहीं लेकिन बाद में अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये जरुर इस डिजायनर जोड़ी को कड़वा जवाब दिया और कहा कि इन्हें शर्म आनी चाहिए जो उनके बारे में ऐसा कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











