कल्कि को महिला दिवस पर फैन्स ने किया ट्रोल, मोनोकीनी में डाली तस्वीर तो बुलाया हड्डी
एक तरफ जहां, औरतों को महिला दिवस की बधाई दी जा रही है वहीं कल्कि केकला को महिला दिवस के मौके पर डाले गए एक पोस्ट पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उनके शरीर का मज़ाक बनाया जा रहा है।
कल्कि ने मोनोकिनी में एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उनकी पीठ दिख रही है। इस तस्वीर को देखकर फैन्स ने कल्कि को हड्डी से लेकर Anorexic तक बुलाया।

इतना ही नहीं, लोगों ने कल्कि को कॉम्पलैन पीने की सलाह दी तो कुछ लोगों ने उन्हें खाना खाने की सलाह दी। गौरतलब है कि हीरोइनों और मॉडल्स को ऑनलाइन ट्रोल करना और उनके शरीर का मज़ाक उड़ाना, फैन्स का फेवरिट काम है।
ये तो हुई ऑनलाइन ट्रोल की बात लेकिन कुछ फैन्स अपनी हदें, ऑनलाइन ही नहीं ऑफलाइन भी बुरी तरह पार कर चुके हैं जहां उन्होंने भीड़ का फायदा उठाते हुए एक्ट्रेसेस के साथ बद्तमीज़ी की। कई हीरोइनें, इस उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं।

नेशनल अवार्ड के दौरान उत्पीड़न
कल्कि के साथ, नेशनल अवार्ड समारोह के दौरान भीड़ में बद्तमीज़ी हुई थी। वो राष्ट्रपति भवन की एलीट वर्ग से घिरी थीं। जहां उनके साथ सिक्योरिटी हटते ही भीड़ में से किसी ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

गौहर खान
गौहर खान थप्पड़ कांड तो सबको याद ही होगा। एक रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले के दौरान एक आदमी उन्हें लाइव शो में थप्पड़ मार कर निकल गया क्योंकि गौहर के छोटे कपड़ों से उनके जज़्बात नहीं संभल पा रहे थे।

दे दिया था थप्पड़
अमीषा पटेल के साथ भी एक इवेंट में ऐसी ही बद्तमीज़ी हुईं और उन्होंने थप्पड़ जड़ने में देर नहीं की।

हद ही हो गई
नगमा के साथ तो एक सांसद ने ज़बर्दस्ती किस करने की कोशिश की थी और वो हैरान रह गईं थीं।

श्वेता मेनन
श्वेता मेनन ने एक कांग्रेस सांसद पर बद्तमीज़ी करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस भी फाइल किया।

असिन
असिन ने इस तस्वीर को फोटोशॉप किया गया बताया लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो उनके साथ एक इवेंट में ऐसा हुआ था।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण भी ऐसी सिचुएशन में फंस चुकी हैं जब उन्होंने एक फैन को पकड़कर खरी खोटी भी सुनाई।

कैटरीना कैफ
कैट की फैन फॉलोइंग ही इतनी है कि उनके साथ ऐसा अक्सर हो जाता है। पर कैटरीना इन बातों को इग्नोर करने की कोशिश करती हैं।

सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन की तस्वीर ही बताती है कि किसी ने उनसे बद्तमीज़ी की और उसके बाद वो कितना इरिटेट हो चुकी थीं।

सारा अली खान
सारा अली खान को भी एक फैन ने ज़बरदस्ती किस करने की कोशिश की। सारा फैन से तुरंत दूर हो गईं लेकिन वो काफी डर गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











