#Shame: पहले अवार्ड से इज़्जत दीजिए...फिर कोई भी छेड़ कर निकल जाए!
हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ जहां फिल्म जगत के बेहतरीन कलाकारों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। लेकिन अपमानजनक बात तो इसके बाद शुरू हुई। कल्कि कोचलिन जिन्हें अपनी फिल्म मार्गरिटा विद अ स्ट्रा के लिए सम्मानित की गई, बेहद ही फूहड़ हरकत का शिकार हुई।
कल्कि कोचलिन अवार्ड लेकर विज्ञान भवन से बाहर निकले और उनके साथ कुछ सिक्योरिटी वाले भी। फिर उनके पीछे निकले अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत और पलक झपकते ही कल्कि के पास कोई सिक्योरिटी नहीं थी। और उन्हें कुछ फैन्स ने घेर लिया। इसी बीच किसी ने उनके साथ बद्तमीज़ी की और कल्कि अपनी गाड़ी की तरफ भागीं।
[ देखिए दीपिका ने #MyCHoice पर रखी अपनी 'VOICE']
हालांकि बाद में उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने की ठानी पर करवाई नहीं। लेकिन इस घटना से नेशनल अवार्ड के आयोजकों को खरी खोटी सुननी पड़ी।
लोगों को मुद्दा ये लग रहा है कि कल्कि को छोड़ सिक्योरिटी गार्ड कंगना - बिग बी के पास पहुंच गए। वो तो चलिए अलग मुद्दा है कि गार्ड की ड्यूटी क्या थी। मुद्दा ये है कि राष्ट्रपति भवन परिसर के 2 किलोमीटर के अंदर भी यदि कोई सुरक्षित नहीं है तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक के 2856 किमी कोई भी महिला सुरक्षित कैसे है!
और केवल कल्कि ही नहीं हैं जो छेड़खानी का शिकार हुईं -


Click it and Unblock the Notifications












