अनुराग का नाम तक नहीं सुनना चाहती कल्कि!
कल्कि कोचलीन और अनुराग दोनों ने पिछले साल ही अलग होने का फैसला किया और मीडिया को भी इस बात की जानकारी दी लेकिन उसके बाद भी कल्कि और अनुराग एक साथ एक ही घर में रह रहे थे। फिर हाल ही में कल्कि ने अनुराग कश्यप का घर छोड़कर मुंबई के वर्सोवा में एक दूसरा किराये का घर लिया और वो अब वहीं पर रह रही हैं। कहा जा रहा है कि ये घर भी कल्कि और अनुराग दोनों के नाम पर है लेकिन कल्कि अकेले ही यहां पर रह रही हैं। लोग भले ही इस बात को लेकर कितनी ही दिनों तक बातें करते रहें लेकिन यूं लग रहा है कि कल्कि कोचलीन अब इस टॉपिक से बहुत ही परेशान हो गयी हैं और इसे भुलाना चाहती हैं।
हाल ही में मैक्स फैशन आइकन के इवेंट के दौरान मीडिया ने कल्कि कोचलीन से अनुराग और उनके बीच चल रहे विवाद को लेकर सवाल पूछे तो कल्कि ने सवाल के बाद सिर्फ यही कहा कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। अब ये तो सभी को पता है कि कल्कि कोचलीन को कुछ सुनाई क्यों नहीं दे रहा था। वो जानबूझकर अनुराग से जुड़े सवालों के जवाब देने से बच रही थीं। कल्कि ने किसी भी तरह के जवाब देने से बेहतर सवाल को ही इग्नोर मानना समझा।


Click it and Unblock the Notifications
