Good Newwz: बेटी के माता पिता बने कल्कि कोचलिन और उनके बॉयफ्रेंड
कल्कि कोचलिन और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग माता पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कल्कि ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि इस बारे में अभी कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।
कल्कि ने पिछले साल सितंबर में अपनी प्रेगनेंसी एक इंटरव्यू में अनाउंस की थी। 36 वर्षीय एक्ट्रेस ने Water Birth के आइडिया पर भी बात की थी।

इस दौरान कल्कि ने अपने इंस्टाग्राम को अपनी प्रेगनेंसी के अपडेट का ज़रिया बना लिया था। आए दिन वो अपनी एक तस्वीर के साथ कोई ना कोई अपडेट जारी कर देती हैं।
कुछ दिन पहले भी उन्होंने अपनी एक बेहद प्यारी तस्वीर के साथ लिखा था - गुब्बारे की तरह फूलती जा रही हूं और यूट्यूब पर ढेरों वीडियो देख कर ज़िंदगी में आने वाले रंगों के बारे में सोच रही हूं।
वहीं कल्कि ने ये भी लिखा था कि उन्हें रोज़ ढेरों सलाह उन लोगों से मिलती है जो इस रास्ते पर चल चुकी हैं। पर वो अपनी कहानी का इंतज़ार कर रही हैं।
यहां देखिए उनकी कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












