शादी के प्लान पर इस सुपरस्टार एक्ट्रेस का बयान..जानिए आप भी
फैन्स हमेशा अपने फेवरिट स्टार की शादी का इंतजार करते हैं। अब सलमान खान, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण को ही देख लीजिए इनकी शादी का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।एक और एक्ट्रेस हैं जिनकी शादी का इंतजार फैन्स कर रहे हैं। जी हां हम बात कल्कि कोचलिन की कर रहे हैं।
[ अक्षय कुमार को टक्कर दे रहे हैं सनी देओल.. बनाया 'खास' रिकॉर्ड!]
कल्कि कोचलिन ने 2011 में डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी लेकिन दो सालों के बाद उनका तलाक हो गया था। हाल में एक इंटरव्यू में जब कल्कि कोचलिन से उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी शादी की कोई योजना नहीं है।

कल्कि कोचलिन ने ये भी साफ कह दिया था कि फिलहाल तो उन्हें नहीं लगता कि वो फिर से कभी शादी के बंधन में बंधेंगी। अफवाहों की माने तो इन दिनों क्लकि कोचलिन जिम सरबा को डेट कर रही हैं जो नीरजा में नजर आ चुके हैं। फिलहाल कल्कि अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा बात नहीं करना चाहती हैं।
Recommended Video

कल्कि कोचलिन बॉलीवुड की सबसे प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। फिलहाल वो शादी नहीं करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











