आइटम सॉंग नहीं आइटम कहलाने से कल्कि को है परहेज
अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी एंडिंग को लेकर कल्कि कोचलीन बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में कल्कि कोचलीन के अलावा इलियाना डी क्रूज और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। कल्कि कोचलिन फिल्म में सै अली खान की गर्लफ्रैंड के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि कल्कि कोचलीन और सैफ एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन उन्हें महसूस होता है कि वो एक दूसरे से काफी अलग हैं।
दोनों अलग हो जाते हैं। कल्कि ने हाल ही में हैप्पी एंडिंग के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए अपनी डासिंग को लेकर काफी मजेदार बातें की। कल्कि ने कहा कि उन्हें डांस करना नहीं आता। अगर किसी फिल्म में उन्हें किसी गाने पर डांस करना होता है तो उसके लिए वो महीनों तक प्रैक्टिस करती हैं। कल्कि ने कहा कि गाने की बीट्स यानी म्यूसिक को लेकर वो काफी कंफ्यूज रहती हैं।
बीट्स के साथ तालमेल बैठा पाना उनके लिए मुश्किल होता है। जब उनसे पूछा गया कि वो आइटम सॉंग करेंगी कभी तो इसपर कल्कि ने कहा "मुझे ये आइटम नंबर कहलाना नहीं पसंद। आइटम शब्द बहुत अजीब लगता है। यूं लगता है कि लड़की सिर्फ एक आइटम है। वैसे भी कोई डांस नंबर करने के लिए तो मुझे करीब 6 महीने तक प्रैक्टिस करनी होगी, मैं इतनी बुरी डांसर हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












