Kalki 2898 AD Twitter Review- प्रभास के फैंस की चमक गईं आंखे, बोले, पहले नहीं देखा ऐसा सिनेमा!

प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन बहुप्रतीक्षित फिल्म कल्कि एडी 2898 फाइनली थिएटर्स में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर जितनी उम्मीद फैंस को थी वो बिल्कुल खरी उतरी है और ट्विटर पर इसको लेकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।
जैसे ही फिल्म रिलीज हुई इसने ट्विटर पर बवाल कर दिया है। इसके बाद फिल्म को लेकर फैंस और आलोचकों सामने आए हैं और पूरा ट्विटर उनके रिव्यू से भरा हुआ है।
हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनको इस फिल्म की कहानी को लेकर समस्या है। फैंस का मानना है कि Kalki 2898 AD एक लार्जर देन लाइफ साइंस-फाई एक्शन एक्सपीरियंस है। नाग अश्विन जिस तरह की दुनिया दिखाई है वो काफी कमाल है।
लोग कर रहे हैं रिव्यू
ट्विटर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जितनी उम्मीद थी उससे बढ़कर फिल्म साबित हुई है।'' एक ने लिखा, '''क्या दमदार कहानी और वीएफएक्स है। कमाल है नाग अश्विन जी, मजा आ गई।'' एक ने लिखा, ''इससे पहले ऐसा कुछ इंडियन सिनेमा में मैने तो नहीं देखा है, ब्लॉकबस्टर।'' एक ने लिखा, ''फर्स्ट हाफ पूरा हो गया है, धमाकेदार है फिल्म।'' एक ने लिखा, ''हॉलीवुड या इंडियन फिल्म.. आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। प्रभास की धमाकेदार वापसी।''
साइंस फिक्शन फिल्म
कल्कि एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है, जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 2898 ईस्वी में स्थापित है और एक रहस्यमय महिला कल्कि यानि दीपिका पादुकोण की कहानी बताती है, जो मानवता को बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण मिशन पर निकलती है।


Click it and Unblock the Notifications