Prabhas के फैंस ने मनाया ऐसा जश्न की सड़कों पर लग गया घंटों लंबा जाम, Kalki की रिलीज के बाद मचाया हुड़दंग

kalki 2898

Prabhas Fan Video: काफी उम्मीदों और प्रमोशन के बाद, नाग अश्विन की फिल्म, कल्कि 2898 AD, जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं, गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज हुई और इस फिल्म को देखने के लिए प्रभास का फैंस का एक्साइटमेंट देखने लायक था।

प्रभास के फैंस ने मनाया जश्न

कई फैंस खासतौर पर हैदराबाद में, सिनेमाघरों के बाहर इकट्ठा हुए और रिलीज का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतरे। जश्न की तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं, जिसमें फैंस को सड़कों पर जश्न मनाते, प्रभास के पोस्टर लगाते और पटाखे फोड़ते हुए देखा जा सकता है, यह सब गुरुवार की तड़के हुआ। हैदराबाद में, प्रभास के फैंस ने प्रभास का एक विशाल कट-आउट बनाया, जिसमें पटाखे फूट रहे थे। लोगों ने कल्कि 2898 AD. का 'भैरव गान' और प्रभास के दूसरे गाने बजाए और ढोल की थाप पर डांस भी किया।

सड़क पर लगा जाम

एक और वीडियो में, फिल्म में प्रभास की गाड़ी बुज्जी को हैदराबाद के एक फेमस थिएटर के बाहर पार्क किया गया है, और लोग उसके साथ तस्वीरें क्लिक करने के लिए उसके चारों ओर इकट्ठा हुए हैं। इतना ही नहीं, बल्कि जब वे थिएटर के दरवाज़े खुलने का इंतज़ार कर रहे थे, तो उन्होंने सड़क पर जश्न मनाकर प्रभास और फिल्म के दूसरे सितारों के लिए अपना प्यार दिखाया, जिससे इलाके में ट्रैफ़िक जाम भी हो गया।

कई एक्टर्स का कैमियो

प्रभास, दीपिका और बिग बी के अलावा, कल्कि 2898 AD में दिशा पाटनी और कमल हासन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इतना ही नहीं, अभिनेता दुलकर सलमान और विजय देवरकोंडा ने भी फिल्म में कैमियो किया है, जो उनके फैंस के लिए बहुत खुशी की बात है।

मेकर्स ने स्पॉयलर्स ना देने की दी सलाह

निर्माताओं द्वारा लिखे गए एक नोट में कहा गया है, "यह 4 साल की लंबी जर्नी है और यह नाग अश्विन और उनकी टीम द्वारा की गई कड़ी मेहनत की कहानी है। इस कहानी को ग्लोबल लेवल पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। पीछे मुड़कर नहीं देखा गया और न ही क्वालिटी से समझौता किया गया। इसे आगे लाने के लिए टीम ने खून-पसीना एक कर दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "आइए सिनेमा का सम्मान करें। आइए मेहनत का सम्मान करें। यह विनम्र अनुरोध है कि स्पॉइलर ना दें, मिनट दर मिनट अपडेट ना दें या पायरेसी तो बिलकुल भी ना करें और दर्शकों के एक्सपीरिएंस को खराब ना करें।"

Read more about: kalki 2898 ad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X