Kalki 2898 AD एक नहीं बल्कि इन दो OTT प्लैटफॉर्म्स पर होगी रिलीज, फैंस को करना होगा बस इतना इंतजार

Kalki 2898 AD OTT Release: प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 AD आज रिलीज हो गई है। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है। इसे क्रिटिक्स के साथ-साथ फैंस से भी प्यार मिल रहा है। सभी को फिल्म की कहानी, ग्राफिक्स और एक्टिंग बहुत पसंद आई है।
नाग अश्विन की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज भी हैं। इस डिस्टोपियन साइंस फिक्शन की जड़ें भारतीय पौराणिक कथाओं में हैं और लोग VFX के बारे में बहुत बात कर रहे हैं। नाग अश्विन ने कल्कि 2898 AD के साथ बड़े पर्दे पर वाकई जादू बिखेरा है। लोग लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और यह इंतजार वाकई सार्थक रहा।
फिल्म में प्रभास की एंट्री ने रोंगटे खड़े कर दिए और दीपिका पादुकोण को देखना एक ट्रीट था। अमिताभ बच्चन और कमल हासन फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा हैं। फिल्म के बारे में इतनी शानदार समीक्षा के बाद, कई लोग हैं जो फिल्म को फिर से देखना चाहते हैं और कई ऐसे भी हैं जो ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
अभी फिल्म की OTT रिलीज़ के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है। कल्कि 2898 AD का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा क्योंकि स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ने पहले ही फिल्म के राइट्स 175 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। अगर तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी साउथ इंडियन भाषाओं की बात करें, तो फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
फ़िल्म के राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो ने 200 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। हालांकि, OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के कम से कम दो महीने बाद ही रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications