Kalki 2898 AD के डायरेक्टर ने फ़िल्म रिलीज़ होते ही कर डाली ऐसी हरकत, लोग बोले- 600 करोड़ की फ़िल्म बना दी लेकिन..

Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin: 'कल्कि 2898 एडी' को 27 जून यानी कि आज रिलीज कर दिया गया है। अब इस फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के शो सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गए थे। इसके बाद अब लगातार सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म को लेकर खूब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
'कल्कि 2898 एडी' फिल्म की जिस तरीके से ओपनिंग हुई है और लोगों के बीच क्रेज बना हुआ है, इससे साफ पता चलता है कि इस फिल्म की कमाई दमदार होने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं की फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने इसके लिए एक टोटका किया है। इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि उन्होंने पोस्ट के आगे कोई नींबू मिर्ची नहीं लगाया।
दरअसल हाल ही में नाग अश्विन ने एक तस्वीर को शेयर किया और इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म को बुरी नजर से बचने के लिए उन्होंने ऐसा किया। दरअसल नाग अश्विन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी शेयर की और इसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। साथ ही लोग उन्हें मेहनती भी बताने लगे।
बता दें कि नाग अश्विन द्वारा टूटी चप्पलों की तस्वीर शेयर की गई। जिस पर उन्होंने लिखा कि 'सफर अभी लम्बा है।' अब लगातार लोग भी उनकी इस तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अश्विन बहुत ही मेहनती डायरेक्टर है। हालांकि एक अन्य लिखता है कि 600 करोड़ की फिल्म बना दी लेकिन 60 रुपए की चप्पल नहीं खरीदी गई।
#Kalki2898AD director @nagashwin7 insta status pic.twitter.com/7D842z8Ja9
— devipriya (@sairaaj44) June 27, 2024
अगर हम 'कल्कि 2898 एडी' की बात करें तो आपको बता दें कि इसे रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के जरिए एक बार फिर से साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपना जादू दर्शकों के दिलों पर चला दिया है। इसी के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हसन जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











