Kalki 2898 AD BOC Day 12: 12वें दिन धड़ाम से गिरा 'Kalki 2898 AD' का कलेक्शन, बस इतनी हुई कमाई

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 11: प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। 600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सिनेमाघरों में तूफान मचा रही है। बता दें कि जहां वीकेंड पर फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 832 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने आमिर खान की फिल्म पीके का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म कल्कि 2898 एडी लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। साउथ सुपरस्टार प्रभास, कमल हासन, विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी पांच भाषाओं में रिलीज हुई है और यह फिल्म पाचों भाषाओं में अच्छी कमाई कर रही है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 12 वें दिन कितनी कमाई की है।
इस दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई
पहला दिन- 95.3 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 57.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 64.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 88.2 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 34.15 करोड़ रुपये
छठा दिन- 27.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन-22.25 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 22.4 करोड़ रुपये
नवां दिन- 16.7 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 34.15 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 44.35 करोड़ रुपये
बारहवें दिन बस इतनी हुई कमाई
फिल्म के 12वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 12 वें दिन बस 11.35 (अनुमानित) करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 521.4 करोड़ रुपये। बता दें कि राघव जुयाल की फिल्म किल (Kill) भी कल्कि 2898 एडी को टक्कर देती नजर आ रही है। बता दें कि किल को रिलीज हुए 4 दिन ही हुए हैं और फिल्म ने अभी तक 7.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











