दूसरी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान साबित होगी 'कलंक'- बजट जानकर हैरान रह जाएंगे!
करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म 'कलंक' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। लेकिन फिल्म पर निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर साफ देखने को मिल रहा है। पहले वीकेंड तक फिल्म मुश्किल से 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी। बता दें, फिल्म का बजट 150 करोड़ का है। लिहाजा, माना जा सकता है कि कलंक इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित होने वाली है।
150 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ की कमाई करनी होगी। जो कि कलंक के लिए नामुमकिन है। फिल्म भले 2019 की सबसे बड़ी ओपनर बनी हो, लेकिन दूसरे दिन से ही कमाई में गिरावट आई है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो 2018 में जो हाल यशराज फिल्म्स की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का हुआ था.. वैसा ही कुछ धर्मा प्रोडक्शन की कलंक का होगा। फिल्म का बजट इतना ज्यादा है कि कलंक जैसी एवरेज फिल्म को इसे पार करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।
यहां जानें हाल फिलहाल में फ्लॉप हुई बिग बजट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











