कलंक: वरुण धवन ने 500 बैक डांसर्स के साथ शुरु की गाने की शूटिंग, रेमो होगे कोरियोग्राफर
अभिनेता वरुण धवन की इस समय अक्टूबर फिल्म थिएटर्स में धमाल मचा रही है। लोगों को इस फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग पसंद आ रही है और उनका मानना है कि ये वरुण धवन का आज तक का सबसे अच्छा परफॉर्मेस है। बता दें कि वरुण धवन अब एक और बड़ी फिल्म कलंक की शूटिंग में व्यस्त हो गए है और हाल में आई खबर में ये पता चला है कि इस फिल्म के लिए वरुण एक गाना शूट कर रहे है जिसकी शुरुआत हो चुकी है।
बता दें कि वरुण धवन के इस गाने में उनके पीछे 500 डांसर्स काम करेंगे। इसका मतलब ये है कि ये गाना अगले साल का सबसे बड़ा और हैवी बजट का गाना होने वाला है। बता दें कि इस गाने को कंपोज किया है प्रीतम ने और इस गाने पर कोरियोग्राफी करते रेमो डिसूजा नजर आने वाले है।

इस फिल्म में आपको चौथी बार वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिलेगी और इस फिल्म को अभिषेक वर्मन निर्देषित कर रहे है और फिल्म को के सह-निर्माता है करण जौहर और साजिद नाडियावाला।
बता दें कि ये फिल्म करण जौहर के ही प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बन रही है और इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो आलिया और वरुण के अलावा इस फिल्म दो सुपरस्टार्स की रिएंट्री होने जा रही है जो लोगो को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है।
बता ध्यान दें कि कई सालों के बाद एक बार फिर से आपको इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी देखने को मिलेगी। इसके अलावा फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है।
बता दे कि कलंक का वेलकम सॉंग वरुण धवन शूट कर रहे है और इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री कायरा आडवानी नजर आने वाली है और इस गाने में 500 डांसर्स वरुण धवन के पीछे डांस करते हुए नजर आने वाले है।
सोर्स से पता चला है कि इस गाने के लिए वरुण धवन ने रेमो के साथ रिहर्सल शुरु कर दी है और कायरा भी इन दोनो को ज्वाइन कर चुकी है। खबर ये है कि आज आलिया भी वरुण और रेमो को ज्वाइन करने वाली है।
इस फिल्म कलंक के बारे में बोलते हुए करण जौहर ने कहा था कि उनकी ये जर्नी काफी इमोशनल रही है और ये फिल्म उनके पिता के समय से है और उनको गर्व महसूस हो पा है कि वो अपने पिता के इस प्रोडक्शन को पूरा कर पा रहे है। ये फिल्म भारत के विभाजन पर बनी फिल्म होगी और अप्रैल 2019 तक रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications