कलंक: वरुण धवन के साथ आदित्य रॉय कपूर और कृति सैनन, देशी नंबर पर लगाएंगे ठुमके
फिल्म कलंक इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और इसका कारण है फिल्म की स्टारकास्ट। बता दें कि फिल्म लीड रोल निभाते वरुण धवन नजर आएंगे और उनके साथ फिल्म में आलिया भट्ट नजर आने वाली है। बता दें कि एक्ट्रेस कृति सैनन इस फिल्म का हिस्सा हाल ही में बनी है उनपर एक देशी नंबर फिल्माया जाना है।
जी हां हम बात कर रहे है कृति सैनन और वरुण धवन की जो कि आदित्य राय कपूर के साथ एक आइटम नंबर करती हुई फिल्म में नजर आने वाली है। फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक बार फिर से अपने अभिनय का जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाले है।

ये दोनो कई सालों के बाद एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि दोनो को प्यार के चर्चे एक समय पर काफी ज्यादा हुए थे। इस बात को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड कि आखिर इस फिल्म में माधरी और संजय का क्या रोल होगा।
इसके अलावा बता दें कि फिल्म में दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और कियारा आडवानी भी नजर आने वाली है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म के लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड है।
फिल्म का ये देशी नंबर एकदम बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया जाएगा और इस फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसके निर्देशक होगे अभिषेक वर्मा और फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।
वरुण धवन इस समय फिल्म कलंक को लेकर काफी ज्यादा बिजी है इस समय वो फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे है और अपना शरीर फिट कर रहे है।
उन्होने वर्कआउट के दौरान एक फोटो शेयर की थी जो काफी ज्यादा वायरल हुई थी। बता दें कि वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर हाल ही में काफी बड़ी हिट साबित हुई है और लोगों ने उस फिल्म को काफी ज्यादा सराहा है।
फिल्म में उनके अभिनय की काफी ज्यादा तारीफ की गई है। बता दें कि इस फिल्म मे बनिता संधू भी नजर आई तो जो कि लोगो को काफी ज्यादा पसंद आई है।
फिलहाल वो कलंक के लिए जोरदार तैयारी कर रहे है क्योंकि ये एक बड़ी फिल्म है। बता दें कि इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बटवारे वाले समय को दिखाया जाएगा जो कि काफी अलग होगा।


Click it and Unblock the Notifications
