कलंक: शूटिंग के दौरान बुरी तरह से घायल हुए वरुण धवन, फैंस के लिए बुरी खबर
वरुण धवन इस समय फिल्म कलंक को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और वरुण धवन के लिए बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि जो कि वरुण धवन के फैंस के लिए काफी ज्यादा बुरी खबर है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग की दौरान वरुण धवन काफी बुरी तरह से घायल हो गएं है और उनका इलाज चल रहा है।
दरअसल ये फिल्म का एक एक्शन सीक्वंस था जिसमें वरुण धवन को दरवाजा उठाना था और अपने को-स्टार को फेंककर मारना था। इसी सीन के दौरान उनका काफी बुरी तरह से इंजर्ड हो गया और वो काफी तकलीफ में हैं।

इसके बाद तुरंत उनको मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेज दिया गया और अभी वो आराम कर रहें हैं। कलंक एक बड़ी फिल्म है जिसमे आलिया और वरुण के अलावा सुपरस्टार संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाले है।
जी हां ये फिल्म इसलिए और खास होने वाली है क्योंकि ये सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करते हुए नजर आने वाली है। फिल्म को अभिषेक वर्मन निर्देशित कर रहें है और फिल्म का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications