Kalank Trailer- वरुण धवन ने खतरनाक बॉडी के साथ किया ट्रेलर का ऐलान- इंतजार होगा खत्म
अभिनेता वरुण धवन ने इस समय दो शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। वरुण धवन ने कलंक के ट्रेलर को लेकर खुलासा करते हुए लिखा है कि जफर ट्रेलर आने वाला है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 3 अप्रैल यानि कल बुधवार को रिलीज कर दिया जाएगा। हाल ही में करण जौहर ने एक प्रोमो पोस्ट करते हुए ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान किया था।
गौरतलब है कि अब वायरल हो रही तस्वीरों में वरुण धवन काफी ज्यादा हॉट लग रहे हैं और उन्होने शानदार बॉडी इस फिल्म के लिए बनाई हुई है। करण जौहर की इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

इसके अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के टीजर और प्रोमो वीडियो के साथ-साथ फिल्म के सभी किरदारों का लुक रिवील किया जा चुका है और इन किरदारों के नाम भी सामने आ चुके हैं।
देखना ये है कि ट्रेलर में और कौन से राजों से पर्दा उठेगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि फैंस काफी बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











