Kalank Trailer- रिलीज हुआ कलंक का धमाकेदार ट्रेलर- ऐसी प्रेम कहानी पहले नहीं देखी होगी
धर्मा प्रोडक्शन की धमाकेदार फिल्म कलंक का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्म के सभी कलाकार काफी शानदार अभिनय करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन को लेकर जंग सी छिड़ी रहती हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त के अलावा आदित्य रॉय कपूर नजर आ रहे हैं। वहीं कुणाल खेमू की एंट्री ने सभी को चौंका दिया है।
फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म लव ट्रायंगल के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें शादीशुदा रूप(आलिया भट्ट) जफर(वरुण धवन) के साथ प्यार में पड़ जाती हैं। फिलहाल ट्रेलर देखकर सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि फिल्म धमाकेदार हो सकती है।

सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की शादी के हो चुकी होती है लेकिन सोनाक्षी ही आदित्य से कहती हैं कि वो आलिया से शादी कर लें। कहानी काफी दमदार नजर आ रही है।
फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और लोग इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने निर्देशित किया है और फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications