कलंक ट्रेलर - पहली झलक के साथ और धमाका, 300 करोड़ क्लब में एंट्री भी फाईनल
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स, अपनी सबसे बड़ी फिल्म कलंक, 17 अप्रैल को लेकर आ रही है और फिल्म का ट्रेलर आज लॉन्च किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसके साथ, ट्रेलर लॉन्च में आज फिल्म के एक नए सदस्य के राज़ पर से परदा उठेगा। गौरतलब है कि फिल्म में कुणाल खेमू भी सपोर्टिंग भूमिका में है।
इतना ही नहीं, फिल्म में कियारा आडवाणी के कैमियो डांस फर्स्ट क्लास के अलावा, कृति सैनन के कैमियो की भी खबर है। अब ये खबर कितनी सच है ये तो बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल तो फैन्स बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म का टीज़र पहले ही लोगों के होश उड़ा चुका है।
आलिया भट्ट ने कल रात फिल्म के ट्रेलर की एक झलक शेयर की है जहां संजय दत्त और माधुरी दीक्षित किसी सीन में नज़र आ रहे हैं। अब तक खबर थी कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित, फिल्म में हैं तो लेकिन दोनों के साथ में कोई सीन नहीं है।
अभिषेक वर्मन की फिल्म कलंक लोगों को काफी उम्मीदें हैं। केसरी के बाद करण जौहर की अगुआई में ये धर्मा प्रोडक्शन्स का दूसरा पीरियड ड्रामा है। वहीं वरूण धवन और आलिया भट्ट के लिए ये पहला पीरियड ड्रामा है और फैन्स इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित है।
Kalank trailer tomorrow! #Kalank@duttsanjay #AdityaRoyKapur @Varun_dvn @sonakshisinha @MadhuriDixit @abhivarman pic.twitter.com/jfRFJxHkUj
— Alia Bhatt (@aliaa08) April 2, 2019


Click it and Unblock the Notifications