..................... Kalank Trailer has inspired a meme attack on the internet, jokes on Varun, Alia and Aditya go viral - Hindi Filmibeat

REACTION: कलंक ट्रेलर देखकर लोट पोट हो गए लोग, वरूण - आलिया - आदित्य पर बने चुटकुले

वरूण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित स्टारर कलंक का ट्रेलर सामने आ चुका है। ट्रेलर को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोगों को ये ट्रेलर पसंद आ रहा है तो बाकियों को इस ट्रेलर में कुछ खास नज़र नहीं आया। लेकिन अब जो कुछ भी नया आएगा उसका मज़ाक उड़ना इंटरनेट का धर्म बन चुका है।

कलंक ट्रेलर में भी कुछ डायलॉग्स लोगों को ऐसे मिल ही गए जो उनकी निजी ज़िंदगी पर बहुत मज़ेदार तरीके से फिट होते हैं। बस फिर क्या था ट्विटर पर इन चुटकुलों की बाढ़ सी लग गई। अंग्रेज़ी में इन्हें memes कहा जाता है।

खोने को हमारे पास कुछ नहीं है। कलंक ट्रेलर का ये डायलॉग लोगों को मज़ा दे गया है और तब से इस पर लगातार चुटकुले बनते जा रहे हैं। वहीं अब फिल्म के क्लाईमक्स सीन का भी मज़ाक उड़ने लगा। क्लाईमैक्स में आलिया भट्ट एक चलती ट्रेन से हाथ बाहर निकाल कर वरूण को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।

एक तरफ से उन्हें वरूण धवन का हाथ पकड़ना है और दूसरी तरफ से आदित्य रॉय कपूर का हाथ छोड़ना भी नहीं है। बस ये एक स्क्रीनशॉट आज लोगों के चुटकुलों के लिए काफी था। वैसे कलंक, अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट की है और फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। देखना है कि धर्मा प्रोडक्शन्स की ये पहली पीरियड ड्रामा कैसी निकलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X