कलंक टीज़र देखकर फैन्स का REACTION - ब्लॉकबस्टर, 2019 की बेस्ट फिल्म, आलिया के नाम सारे अवार्ड्स
वरूण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ नज़र आ रहे हैं करण जौहर की प्रोड्यूस की हुई और अभिषेक वर्मन की डायरेक्ट की हुई फिल्म कलंक में। फिल्म का पहला टीज़र सामने आ चुका है और इसे देखकर लोगों के होश उड़ चुके हैं। ये टीज़र है ही इतना शानदार।
इस फिल्म के साथ करण जौहर एक बेहतरीन पीरियड ड्रामा का वादा कर चुके हैं और टीज़र देखने के बाद से लोग केवल टीज़र की ही तारीफ कर रहे हैं। 2 मिनट से ऊपर की इस झलक में इतना सब कुछ देखने के लायक है कि लोगों की बातें ही नहीं खत्म हो रही है। फिल्म का एक एक किरदार शानदार लग रहा है।
कलंक का हर किरदार लोगों को प्रभावित कर रहा है। चाहे वो सोनाक्षी सिन्हा की सादगी हो, माधुरी दीक्षित की अदाएं हों। वरूण धवन का रफ टफ अवतार हो या फिर संजय दत्त का शाही अंदाज़। सबसे ज़्यादा अगर कुछ प्रभावित कर रहा है तो वो है आलिया भट्ट की खूबसूरती। इस साल के सारे अवार्ड्स उन्हें देने की घोषणा कर दी गई है।

वहीं आदित्य रॉय कपूर इतना धमाकेदार कमबैक करेंगे ये किसी को नहीं लगा था। कलंक 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है और अब हर कोई बस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का इंतज़ार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











