..................... Kalank song Tabaah Ho Gaye is out now starring Madhuri Dixit - Hindi Filmibeat

इंतजार खत्म- 'कलंक' का गाना 'तबाह हो गए' रिलीज- माधुरी दीक्षित की बेमिसाल अदाएं और डांस

जबसे कलंक का ट्रेलर रिलीज किया गया, फैंस को माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गाने का सबसे ज्यादा इंतजार था। खैर, अब इंतजार खत्म हो चुका है.. फिल्म कलंक का गाना 'तबाह हो गए' रिलीज कर दिया गया है और कोई शक नहीं कि यहां माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अपनी बेमिसाल खूबसूरती और अदाओं से एक्ट्रेस ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है।

Kalank

जहां बात क्लासिकल डांस की आती है.. तो माधुरी दीक्षित के सामने कोई नहीं टिकता। देवदास के गाने आज भी सिनेमा प्रेमियों को याद हैं। कलंक का पहला गाना 'घर मोरे परदेसिया' जब रिलीज किया गया था, तो फैंस ने सिर्फ आलिया भट्ट को डांस करते देखा, जिसके बाद माधुरी दीक्षित के गाने की मांग और भी तेज़ हो गई।

यहां देंखे कलंक का गाना-

'तबाह हो गए' गाने को आवाज दिया है श्रेया घोषाल ने। जबकि कोरियोग्राफी की है सरोज खान और रेमो डिसूजा ने। बहार बेगम के किरदार में माधुरी ने इस गाने को काफी इमोशनल ढ़ंग से निभाया है। हालांकि गाने के बोल विस्मरणीय है। माधुरी दीक्षित के डांस को अनदेखा किया जाए तो यह गाना काफी ऐवरेज है। जबकि 'घर मोरे परदेसिया' को लोगों ने काफी पसंद किया था। बहरहाल, कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X