TEASER: कलंक के नए गाने में माधुरी दीक्षित को देखकर आप भी तबाह हो जाएंगे
धर्मा प्रोडक्शन्स की कलंक 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है और अब फिल्म के चौथे गाने की पहली झलक सामने आ चुकी है। ये गाना पूरी तरह से बहार बेगम यानि कि माधुरी दीक्षित के नाम है। फिल्म में माधुरी एक कोठे वाले बनी हैं और ये गाना केवल उनके फैन्स के लिए है। गाने का नाम है तबाह हो गए।
कुछ देर पहले ही गाने की पहल झलक भी बाहर आ चुकी है और श्रेया घोषाल की आवाज़ पर थिरकती माधुरी दीक्षित को इस गाने में देखने के लिए लोग बेचैन है।

गौरतलब है कि फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक साथ लगभग 19 सालों बाद काम कर रहे हैं। खबर थी कि दोनों साथ काम नहीं करना चाहते इसलिए फिल्म में उनके कोई सीन नहीं है। लेकिन फिल्म के ट्रेलर में ही दोनों एक सीन में साथ दिखाई देते हैं। अब दोनों पूरी फिल्म में कितना साथ हैं ये तो 17 अप्रैल को ही पता चलेगा।
फिल्म में कुणाल खेमू भी सपोर्टिंग भूमिका में है। इतना ही नहीं, फिल्म में कियारा आडवाणी के कैमियो डांस फर्स्ट क्लास के अलावा, कृति सैनन का भी कैमियो है।
जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications