Leak हुआ कलंक का वीडियो, पतंग लेकर दौड़ रही आलिया भट्ट, बड़े बजट का ब्लॉकबस्टर Dhamaka
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में चर्चा में हैं। इसी बीच 2019 में रिलीज होने वाली एक और मल्टी स्टारर बिग बजट फिल्म सुर्खियों में आ गई है। हम बात कर रहे हैं करण जौहर की फिल्म कलंक की.. हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो में शानदार सेट और बेहद खूबसूरत आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। कलंक के कई वीडियो लीक हुए हैं जिनमें कुछ में आलीशान सेट नजर आ रहा है तो कुछ में आलिया भट्ट किसी गाने पर फोक डांस करती दिख रही हैं।
[2019 की एक और बड़ी फिल्म, 83 को लेकर हो गया बड़ा खुलासा, तारीख लिख लीजिए]
बता दें कि ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है लेकिन इसकी कहानी अब तक रिवील नहीं की गई है। कलंक एक मेगा बजट फिल्म है जिसमें आलिया- वरुण, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर के अलावा सुपरस्टार संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आने वाले हैं। संजय दत्त ने एक इंटव्यू के दौरान फिल्म को लेकर बताया था कि ये एक फैमिली ड्रामा है जिसमें एक अलग तरह का परिवार दिखाया जाएगा जिसके जरिए आपको बड़े ही इंटरेस्टिंग तरीके से देश की हालत समझाने की कोशिश की जाएगी।

कलंक में जबरदस्त ड्रामा, रोमैंस और सस्पेंस के साथ-साथ शानदार एक्शन भी देखने को मिलेगा। खबर है कि पहले इस फिल्म का हिस्सा श्रीदेवी थी पर उनकी अचानक मौत के बाज माधुरी दीक्षित को उनका रोल दिया गया है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-
यहां देखें वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications