Kalank Pics- रिलीज से पहले देखें वरुण धवन का शर्टलेस अवतार- माधुरी का डांस और आलिया का स्वैग
काफी समय से चर्चा में चल रही करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक से वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर का एक-एक लुक सामने आया और इसमें वरुण शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट चलते हुए दिखाई दे रहीं तो वहीं माधुरी दीक्षित डांस के पोज में बैठी हैं। बता दें कि इस फिल्म का टीजर कल यानि 12 मार्च को रिलीज हो रहा है। फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त नजर आएंगे। इसके पहले फिल्म से सभी सितारों का लुक सामने आ चुका है जो कि काफी ज्यादा धमाकेदार लग रहा है।

इस फिल्म के टीजर को लेकर दर्शकों के खासा क्रेज है। इस शर्टलेस फोटो को पोस्ट करते हुए अभिनेता वरुण धवन ने कलंक का टीजर कल रिलीज होगा। आपको बता दें करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म कलंक में वरुण धवन जफर की भूमिका में नजर आएंगे।
इस फिल्म को लेकर जितनी ज्यादा धूम मची हुई है इससे तो यही लग रहा है कि करण जौहर का ये ड्रीम प्रोजेक्ट कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आ रहा है। उन्होने बताया था कि करीब 15 साल से इस प्रोजेक्ट को रफ्तार नहीं मिली थी। अब जाकर इसकी शुरुआत हुई है।


Click it and Unblock the Notifications