कलंक से आलिया भट्ट का पहला गाना - घर मोरे परदेसिया, आप पलकें नहीं झपका पाएंगे

आलिया भट्ट और वरूण धवन की रूप और ज़फर की केमिस्ट्री, कलंक के पहले गाने घर मोरा परदेसिया में दिखाई दे सकती है। गाना 18 मार्च को सुबह 11 बजे रिलीज़ कर दिया जाएगा। गाने की पहली झलक जारी कर दी गई है और फैन्स तो इसे देखकर ही आंहें भर रहे हैं। गाने में पहली बार आलिया भट्ट कथक करती नज़र आएंगी।

इस गाने से आलिया की एक तस्वीर भी जारी की गई है। गौरतलब है कि कलंक जैसा किरदार आलिया ने अपने करियर में अब तक नहीं किया है। इसलिए उन्हें ऐसे पीरियड ड्रामा में पूरे ज्वेलरी और कॉस्ट्यूम के साथ देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।

हालांकि संजय लीला भंसाली ने कई बार आलिया को अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच किया लेकिन आलिया ने मना कर दिया। इस बार भी उन्होंने करण जौहर की तख्त के लिए भंसाली की एक फिल्म मना कर दी है। लेकिन अब लगता है कि आलिया के लिए पीरियड ड्रामा की बारिश होने जा रही है।

kalank-new-song-teaser-ghar-more-pardesiya-has-en-ecstatic-alia-bhatt-doing-kathak

कलंक के बाद, आलिया भट्ट, करण जौहर की तख्त पर काम करेंगी जो कि मुग़ल काल पर बनी एक कहानी है। इसके अलावा वो एसएस राजामौली की अगली पीरियड ड्रामा RRR में राम चरण तेजा के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी। वहीं खबर है कि संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर, शाहरूख - सलमान के साथ आलिया को बैजू बावरा रीमेक के लिए अप्रोच किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X