POSTER: 'कलंक' से वरूण धवन का दमदार एक्शन लुक- पहली बार आए इस तरह नजर
फिल्म कलंक का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जहां वरूण धवन यानि की जफर का दमदार रुप दिखाया गया है। इस पोस्टर में वरूण एक सांड से लड़ते नजर आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म में वरूण एक दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। 1940 के समय की इस कहानी का निर्देशन किया है अभिषेक वर्मन ने। फिल्म 17 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है।
कलंक में वरूण के साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी पसंद किया गया है। कलंक के टीजर को 24 घंटों मं 26 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

कोई शक नहीं कि वरूण धवन का यह लुक काफी शानदार है। इस अंदाज में वरूण आज तक अपनी किसी फिल्म में नहीं दिखे हैं। फैंस वरूण को इस फिल्म में देखकर काफी उत्साहित हैं। करण जौहर ने टीजर लांच के दौरान मजाक मजाक में कहा भी था कि- वरूण कोई भी फिल्म हिट करा सकता है.. इसे हम फिल्म की मार्केटिंग की जिम्मेदारी देने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications