1st DAY 1st SHOW: वरुण धवन, आलिया भट्ट की 'कलंक' रिलीज- दर्शकों ने कहा- ब्लॉकबस्टर
Recommended Video
वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा औक आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म कलंक आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत पाकिस्तान विभाजन के समय की कहानी है। फिल्म का पहला शो शुरु हो चुका है और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। जहां कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है, वहीं कुछ का कहना है कि कलंक देखकर नींद आ जाएगी।

कलंक भारत में लगभग 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म लगभग 2 घंटे 45 मिनट की है, लिहाजा दर्शकों को ज्यादा लंबी लग रही है और बोर कर रही है। लेकिन परर्फोमेंस की काफी तारीफ की जा रही है। खासकर वरुण धवन और माधुरी दीक्षित की लोग सराहना कर रहे हैं। यह फिल्म 80 करोड़ के बजट में बनी है। जानें सिनेमाघरों में कैसा मिल रहा है इसे रिस्पॉन्स।


Click it and Unblock the Notifications