रिलीज होते ही ऑललाइन LEAK हो गई 'कलंक'- फ्री में कर रहे हैं लोग धड़ाधड़ डाउनलोड
Recommended Video
वरुण धवन- आलिया भट्ट स्टारर फिल्म कलंक को रिलीज होते ही तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है। जी हां, फिल्म की एचडी प्रिंट ऑनलाइन फ्री उपलब्ध है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को धड़ल्ले से डाउनलोड भी किया जा रहा है। पाइरेसी को रोकने के लिए बने नियमों के बावजूद तमिलरॉकर्स को रोकना नामुमकिन सा हो गया है। जाहिर है कलंक को इससे थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। यूं भी फिल्म को निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ से जूझना पड़ रहा है।
हाल ही में सरकार ने फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए सिनेमैटोग्राफी एक्ट 1952 में बदलाव को अपनी मंजूरी दी है। अंधाधुन हो रही फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए ही सरकार ने यह कदम उठाया है। इसमें दोषी पाए व्यक्ति को 3 साल जेल और 10 लाख जुर्माना की सजा हो सकती है। लेकिन फिलहाल रिलीज होने वाली फिल्में इसके जाल में फंसती जा रही हैं।

देखा जाए तो अब हर रिलीज हुई फिल्में, एक या दो दिनों में ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती है और धड़ल्ले से डाउनलोड भी की जाती है। और इसके पीछे सिर्फ एक ही नाम है- तमिलरॉकर्स (TamilRockers)। यह नाम फिल्म निर्माताओं के लिए किसी बुरे ख्वाब से कम नहीं। जाहिर है इससे फिल्म की कमाई काफी ज्यादा प्रभावित होती है।
यहां जानें हाल फिलहाल की कुछ बड़ी फिल्में, जो रिलीज होते ही ऑनलाइन हो गईं लीक-


Click it and Unblock the Notifications