कलंक- करण जौहर ने चौंकाया- कृति सैनन ने भी मारी फिल्म में एंट्री- शानदार Song
करण जौहर की फिल्म कलंक को लेकर एक और नई खबर सामने आई है जिसने लोगों को चौंका दिया है। दरअसल इस फिल्म में अभी एक सरप्राइज और सामने आया है और वो हैं कृति सैनन। जी हैं कृति सैनन एक गाने में कहर ढाती हुई नजर आएंगे और इस गाने का टीजर आज रिलीज कर दिया है। करण जौहर ने इस वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा है कि कल होगी जश्न की रात..मतलब ये गाना कल रिलीज कर दिया जाएगा।
गाने का टाइटल है 'ऐरा गैरा नत्थू खैरा'। बता दें कि इसके पहले कियारा आडवाणी ने भी वरुण धवन के साथ फर्स्ट क्लास सॉंग में आकर सबको चौंका दिया था। हालांकि इस गाने में भी वरुण धवन की झलक दिखाई गई है जो कि डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि कृति सैनन ने अपनी अदाओं की बिली गिराई है। इस अंदाज में इसके पहले कभी भी कृति सैनन को आपने नहीं देखा होगा। कलंक 17 अप्रैल को बॉक्सऑफिस पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
फिल्म से जुड़ी हर एक खबर दर्शको की उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications