'कलंक' का पहला गाना रिलीज- आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित से नजरें नहीं हटेंगी- देंखे VIDEO
अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म कलंक का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने की टाइटल है- घर मोरे परदेसिया। जिसे गाया है श्रेया घोषाल और वैशाली महाड़े ने। गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने किया है। कोई शक नहीं कि बेहद खूबसूरत गाना है। खासकर आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित को एक साथ देखना शानदार अनुभव है।
गाने की शुरुआत भले ही माधुरी दीक्षित, वरूण धवन और आलिया भट्ट के साथ अलग अलग फ्रेम में होती है। लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि यह गाने पूरे तौर पर आलिया भट्ट के नाम है। आलिया पहली बार किसी फिल्म में इस तरह का क्लासिकल डांस करती नजर आई हैं और बेहद खूबसूरत लगीं हैं।

बता दें, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 17 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आलिया भट्ट, वरूण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी 1940s के समय की है। जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को दर्शकों के सामने पेश करेगी। यह करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट है और 15 साल से वह इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं।
यहां देंखे कलंक का गाना-


Click it and Unblock the Notifications