First Look- सभी पर भारी पड़ीं 'बहार बेगम'- माधुरी दीक्षित का धमाकेदार कलंक लुक
Recommended Video

करण जौहर की फिल्म कलंक से एक के बाद एक धमाकेदार पोस्टर्स सामने आ रहें हैं और अब शानदार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का फर्स्ट लुक सामने आया है जो कि काफी ज्यादा धमाकेदार लग रहा है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित का नाम बहार बेगम होने वाला है। माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है..It was my honour to play such an enchanting character. Here's Bahaar Begum!
माधुरी दीक्षित का ये लुक देखकर लग रहा है कि वो सभी पर भारी पड़ने वाली हैं और फिर से नए अंदाज में जलवा बिखेरने वाली हैं। इससे पहले, वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं।

सभी पोस्टर्स एक से बढ़कर एक बेहतरीन हैं। इस फिल्म को लेकर खबर है कि करण जौहर का ये ड्रीम प्रोजेक्ट काफी समय चल रहा है और करीब 15 सालों से वो इसपर काम कर रहे हैं।
फिल्म 1940 के समय में सेट है, जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को दर्शकों के सामने पेश करेगी। फिलहाल इन पोस्टर्स को देखकर इतना तो पता चल रहा है कि फिल्म धमाकेदार होने वाली है। फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications