बॉक्स ऑफिस पर कलंक बुरी तरह पिटी, एवेंजर्स एंडगेम ने किया Game Over
बॉक्स ऑफिस पर धर्मा प्रोडक्शन्स की कलंक का गेम पूरी तरह से खत्म हो चुका है और ये किया है हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने। हालांकि वरूण धवन ने पहले ही कहा था कि वो चाहे हैं कि उनकी फिल्म एवेंजर्स से रिलीज़ होने से पहले ज़्यादा से ज़्यादा कमाई कर ले लेकिन कलंक का साथ ना क्रिटिक्स ने दिया ना ही दर्शकों ने।
अब हाल ये है कि अपने दूसरे हफ्ते में कलंक लाखों में सिमट चुकी है और फिल्म ने कुल 60 लाख की कमाई की है। यानि कि कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस से फिल्म का गेम पूरी तरह खत्म हो चुका है।

गौरतलब है कि कलंक की स्टारकास्ट जब अनाउंस हुई तो ऐसा लगा कि करण जौहर एक बार फिर से एक भव्य स्टारकास्ट के साथ बेहतरीन कहानी लेकर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म देखने वाले, फिल्म में कहानी ढूंढते रह गए। फिल्म में इतनी कमियां थीं कि गिनाने के बाद भी खत्म नहीं हो पा रही थीं।
अब ये तय हो चुका है कि ये करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए ठग्स ऑफ हिंदुस्तान साबित होगी जो यशराज फिल्म्स की सबसे ऐतिहासिक फ्लॉप बन चुकी है। आपको बताते हैं कुछ मशहूर पीरियड फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications











