कलंक: कारगिल में होगी शूटिंग, पहली बार आलिया और वरुण करेंगे ये काम

अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट फिल्म कलंक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और फिल्म की शूटिंग चल रही है। हालिया रिलीज सुई धागा मे वरुण के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है और फिल्म काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। इसी बीच खबर है कि फिल्म कलंक की शूटिंग अब कारगिल में होगी। गौरतलब है कि पहली बार वरुण धवन और आलिया भट्ट कारगिल में शूट कर रहें होगें। इस बात को लेकर दोनो काफी ज्यादा एक्साइटेड है और उस दिन का इंतजार कर रहें है।

अभी तक कलंक की शूटिंग मुंबई में चल रही थी और अब उसका शेड्यूल खत्म होने वाला है। वरुण और आलिया की बात करें तो इसके पहले भी दोनो साथ में नजर आ चुके है। दोनो ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से शुरुआत की थी।

alia bhatt, varun dhawan, kalank, वरुण धवन, आलिया भट्ट, कलंक

हाल ही में अभिनेता वरुण धवन सलमान खान के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे और खबर है कि वरुण सलमान की फिल्म भारत में कैमियो कर रहें है।

बता दें कि फिल्म कलंक एक बड़ी फिल्म है जिसमे आलिया और वरुण के अलावा सुपरस्टार संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आने वाली है। जी हां ये फिल्म इसलिए और खास होने वाली है क्योंकि ये सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करते हुए नजर आने वाली है।

इस फिल्म के लिए दो और नाम सामने आ रहे है जो कि इस फिल्म का हिस्सा होंगे उनका नाम आदित्य राय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और देखना ये है कि फिल्म कब तक सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X