कलंक: माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म में कथक करती नजर आएंगी आलिया भट्ट, कर रही है तैयारी
कलंक के लिए इस समय आलिया भट्ट चर्चा में है और खबर है कि इस फिल्म में वो कुछ ऐसा करते हुए नजर आने वाली है जो उन्होने अभी तक किसी भी फिल्म में नहीं किया है। हम बात कर रहे है कथक डांस की जो कि आलिया इस फिल्म में करने वाली है। उनके लिए चुनौती ये है कि इस फिल्म में उनको माधुरी दीक्षित के साथ कथक करना है जो कि कथक की बहुत बड़ी डांसर है और बेहतरीन अभिनेत्री है।
इसके लिए आलिया भट्ट इस समय कड़ी मेहनत कर रही है और माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने के लिए कथक सीख रही है। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आलिया किस तरह से अपने आपको निखारती है।

बता दें कि ये फिल्म कलंक काफी पुराने समय को लेकर फिल्माई जाएगी और इसमें 1940 वाला समय दिखाया जाएगा। फिल्म एक एंटरटेनेंट ड्रामा साबित होने वाली है।
इस फिल्म के लिए काफी समय से चर्चाएं है और लोग इसका इंतजार रहा है। इस फिल्म के लिए लोगों का प्यार इसलिए और भी है क्योंकि कलंक एक बड़ी फिल्म है जिसमे आलिया और वरुण के अलावा सुपरस्टार संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आने वाली है।
जी हां ये फिल्म इसलिए और खास होने वाली है क्योंकि ये सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करते हुए नजर आने वाली है।
इस फिल्म के लिए दो और नाम सामने आ रहे है जो कि इस फिल्म का हिस्सा होंगे उनका नाम आदित्य राय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा। जीं इस फिल्म में ये दोनो भी नजर आने वाले है।
बता दें कि दे कि फिलहाल वरुण धवन फिल्म सुई धागा और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र से लिए चर्चा में चल रहे है और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
