कलंक: खत्म हुई फिल्म की शूटिंग, शानदार तस्वीर पोस्ट करते हुए आलिया ने वरुण से कही ये बात
वरुण धवन और आलिया भट्ट काफी समय से फिल्म कलंक को लेकर चर्चा में हैं और फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। बता दें कि अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इस बात की जानकारी खुद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होने वरुण धवन के साथ शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर साझा की है जो कि पुरानी फिल्मों की तरह ब्लैक एंड व्हाइट नजर आ रही है।
इतना ही नहीं उन्होने वरुण धवन के लेकर काफी ज्यादा तारीफ की और कहा कि हम दोनो ने ये चौथी फिल्म साथ में की है और हर बार की तरह इस बार भी काफी ज्यादा मजा आया है।

वरुण धवन हर रोज उसी जोश और मस्ती के साथ काम करना और समय समय पर अपनी हरकतों से लोगों को हंसाना काफी अच्छा लगता है। इस फिल्म में उनका रोल काफी शानदार है और इसके लिए मैं इंतजार नहीं कर पा रही हूं और जल्दी से ये फिल्म देखना चाहती हूं।
गौरतलब है कि दोनो ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से साथ साथ शुरुआत की थी। बता दें कि कलंक में इन दोनो के अलावा माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संज. दत्त और आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को करण जौहर निर्देशित कर रहें हैं और इसके निर्देशक अभिषेक वर्मन हैं।


Click it and Unblock the Notifications