Kala Hiran: कौन है ये प्रोड्यूसर जिसने सलमान खान से लिया पंगा? काला हिरण मामले में बना रहा है फिल्म
Kala Hiran Movie: सलमान खान की जिंदगी पूरी तरह से विवादों से भरी रही है लेकिन कुछ ऐसा केस हैं जो उनके लिए खतरनाक साबित हुए हैं। जैसे राजस्थान में फिल्म हम साथ साथ हैं के दौरान काला हिरण मारने का मामला।

सलमान खान ने आरोपों से खुद ही इंकार किया है और मामला काफी समय से कोर्ट में है। यही कारण है कि सलमान खान की दुश्मनी लॉरेंस बिश्नोई से भी है क्योंकि बिश्नोई समाज चिंकारा को पवित्र मानता है।
अब इसको लेकर एक खबर सामने आ रही है कि एक फिल्म बनाई जा रही है जिसका नाम है 'काला हिरण' और ये फिल्म सलमान खान के इसी केस पर आधारित है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि वो कौन सा निर्माता है जो कि सलमान खान से सीधे पंगा ले रहा है क्योंकि मामला अभी भी कोर्ट में है।
कौन बना रहा है काला हिरण?
काला हिरण फिल्म को कोई और नहीं बल्कि अमित जानी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें सलमान खान के जैसे दिख रहे एक एक्टर को छापा गया है। इस फिल्म को लेकर काम हो रहा है और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शूटिंग हो रही है जिसमें संभल और मुरादाबाद तक शामिल हैं। फिल्म के पोस्टर के साथ अमिता जानी ने लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है और बताया है कि ये फिल्म 1998 में जोधपुर के काकानी गांव में सलमान खान द्वारा काले हिरण के शिकार के मामले में कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम, थ्रिलर, लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान की दुश्मनी के ऊपर आधारित है।
कौन है निर्देशक?
अमित जानी ने लिखा, ''दूरदर्शी भरत एस. श्रीनाते द्वारा निर्देशित और अमित जानी द्वारा निर्मित यह फिल्म अपने इंटरनेशनल, हॉलीवुड वाले अंदाज के कारण पहले से ही जबरदस्त चर्चा बटोर रही है। जबरदस्त पोस्टर में जो कुछ भी दिखा है वो अच्छा लग रहा है। जिसमें हीरो एक घने जंगल, हिरण की आकृति और मशालों से लैस भीड़ की पृष्ठभूमि में स्नाइपर राइफल से निशाना साधते हुए नजर आ रहा है।''
Jani Firefox Films Unveils the Gripping First Look Poster of "Kala Hiran: The Battle for Legacy" Highly Anticipated Teaser Set to Drop on June 20
— Amit Jani (@AmitJaniIND) May 29, 2026
Jani Firefox Media Private Limited has officially released the intense first-look poster for its upcoming high-octane crime drama,… pic.twitter.com/yH8GH2rt28


Click it and Unblock the Notifications
