पब्लिक के लिए है काका का 'आशिर्वाद': अनीता आडवाणी

मीडिया में पिछले हफ्ते काका के निधन के बाद ही यह खबर आई कि राजेश खन्ना के साथ पिछले करीबन 10 सालों से रह रही अनीता आडवाणी ने उनके परिवार वालों को आशीर्वाद से ना निकाले जाने की मांग करते हुए और उनकी जायदाद में हिस्सा लेने के लिए कोर्ट का नोटिस भेजा है। लेकिन कल ही अनीता जो काका के निधन के बाद से ही कैमरे में आने से बच रही थीं कैमरे से मुखातिब हुईं और उन्होने कहा की यह सब झूठ है।
अनीता ने मीडिया से कहा "काका की आखिरी ख्वाहिश थी कि उनके बंगले को म्यूसियम बनाया जाए। वो कहते थे कि पब्लिक ने ही उन्हें ये शोहरत दी है तो उनका बंगला आशिर्वाद भी पब्लिक को ही बिलांग करता है।"
अनीता ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्हें काका की जायदाद में से कुछ भी नहीं चाहिए। ज्ञात हो कि 20 जुलाई को काका के निधन के बाद ही खबर आई कि काका पिछले 10 सालों से अनीता नाम की महिला के साथ रह रहे थे। इससे पहले भी कई बार अनीता को काका के घर पर काका के साथ देखा गया था। बताया गया कि काका के निधन के कुछ दिन पहले ही काका के घर से अनीता को निकाल दिया गया था और उनके अंतिम संस्कार में भी उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications