सुपर फ़ैमिली एक साथ

By Jaya Nigam
सुपर फ़ैमिली एक साथ

अनुभा रोहतगी

बीबीसी संवाददाता, दिल्ली

काजोल और उनकी मां तनुजा लंबे समय बाद एक साथ किसी फ़िल्म में नज़र आएंगीं.

हिंदी फ़िल्मों के कलाकार अजय देवगन, उनकी पत्नी काजोल और काजोल की मां तनुजा पहली बार एक साथ एक फ़िल्म में दिखाई देंगे.

फ़िल्म का नाम है ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ और ये भारत की पहली लाइव एनिमेशन फ़िल्म है.

फ़िल्म में अजय और काजोल पति-पत्नी के रोल में हैं जबकि तनुजा काजोल की मां का किरदार निभा रही हैं.

फ़िल्म के निर्देशक किरीट खुराना कहते हैं, “कहानी एक फ़िल्म के हीरो और उसके परिवार के बारे में है. हम चाहते थे कि ये किरदार कोई असली हीरो ही निभाए. अजय के हां करने के बाद काजोल ने हां की क्योंकि फ़िल्म बहुत ही अनूठी है. फिर हमने तनुजा जी को कहानी बताई. उनका रोल छोटा मगर महत्वपूर्ण है. उन्होंने स्क्रिप्ट और बाकी बातें देखकर हां कर दी.”

अजय और काजोल ने इससे पहले 'हलचल', 'राजू चाचा' और 'यू मी और हम' जैसी कई फ़िल्मों में एक साथ काम किया है. वहीं काजोल की पहली फ़िल्म 'बेख़ुदी' में तनुजा ने उनकी मां की भूमिका निभाई थी.

काजोल और तनुजा के बारे में किरीट कहते हैं, “दोंनो की केमिस्ट्री बहुत ही बढ़िया है. दोंनो सहेलियों की तरह है और उनका आपसी तालमेल बहुत बढ़िया है. वो केमिस्ट्री स्क्रीन पर भी नज़र आती है.”

किरीट आगे कहते हैं, “दोंनो ही बहुत ही स्वाभाविक और बेहतरीन अभिनेत्री हैं. बहुत जल्दी स्क्रिप्ट समझ जाती हैं. उन्हें एक बार उनका रोल समझा दिया जाए उसके बाद उन्हें निर्देशक से बहुत ज़्यादा मदद की ज़रूरत नहीं होती. काजोल तनुजा जी के युवा दिनों की ही छवि लगती हैं.”

अजय देवगन और काजोल की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन और मंजे हुए कलाकारों में होती है. वहीं तनुजा भी अपने समय की लोकप्रिय हीरोइन रही हैं.

इन तीनों के एक साथ काम करने के बारे में किरीट कहते हैं, “काजोल, अजय और तनुजा बहुत ही प्रोफ़ेशनल और अनुभवी एक्टर हैं. साथ ही निजी ज़िंदगी में इनके रिश्ते की वजह से इनकी आपसी समझ और तालमेल भी बहुत बढ़िया है. इसलिए मुझे बतौर निर्दशक बहुत आसानी रही और मज़ा आया.”

फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम चल रहा है और ये अगले महीने की 24 तारीख़ को रिलीज़ होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X